लेखनी प्रतियोगिता -02-Sep-2022 हॉकी खेल के थे दीवाने
शीर्षक- हॉकी खेल के थे दीवाने
हॉकी खेल के थे दीवाने,
यह खेल उनके मन को लुभावे,
नाम है मेजर ध्यानचंद
भारत में हैं छवि विख्यात।
खेल में थी इनकी इच्छा,
हॉकी खेल में थे अरमान,
पूरे किए अपने जज्बात,
भारत में लिखा अपना इतिहास।
क्षत्रिय परिवार में हुआ जन्म,
प्रयागराज उत्तर प्रदेश है स्थल,
नाम है उनका ध्यान चंद,
जन्मदिन मनाया जाता माह अगस्त।
29 अगस्त को है उनका जन्म दिवस,
आज मनाते राष्ट्रीय खेल दिवस,
ध्यानचंद जी का जन्म तिथि दिवस,
करते हैं ध्यानचंद जी को स्मरण।
कहलाते हैं हॉकी के जादूगर,
फील्ड हॉकी था पेशा,
राष्ट्रीय खेल के है खिलाड़ी,
ध्यानचंद जी का पसंदीदा खेल हॉकी।
लोगों को होता था उन पर शक,
लगा है स्टिक में चुंबक,
स्टिक में चिपक जाती गेंद,
ऐसा था उनका हॉकी खेल।
भारतीय सेना में थे मेजर,
29 अगस्त 1956 को बने लेफ्टिनेंट,
भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक,
पद्म भूषण से किया सम्मानित।
हॉकी गोल पोस्ट की माप पर था उन्हें संदेह,
गोल पोस्ट माप की कि शिकायत,
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार नहीं था माप,
ध्यानचंद ने लगाया इसका अनुमान।
भारत के लिए लाए हॉकी का स्वर्ण युग,
भारत था अंग्रेजों का गुलाम,
फिर भी अपनी टीम के साथ मिलकर,
जीते उन्होंने तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक।
लीवर कैंसर से थे पीड़ित,
3 दिसंबर 1979 को हो गया देहांत,
अंतिम संस्कार के लिए ले गए हीरोज मैदान,
पंजाब रेजीमेंट से मिला उन्हें सैन्य सम्मान।
जब हुआ उनका देहांत,
रोया होगा यह आसमान,
एक महान व्यक्ति ने त्याग दिया संसार,
जिन्होंने लिखा ये इतिहास।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Seema Priyadarshini sahay
03-Sep-2022 01:56 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
Abhinav ji
03-Sep-2022 09:08 AM
Very nice👍
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
03-Sep-2022 08:19 AM
उत्तम,,,, बहुत ही गहरे भाव लिए हुयी कविता है
Reply